फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निलंबित सांसदों के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संसद में 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। सरकार पर नए दल आईएनडीआईए के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए सांसदों की जल्द बहाली की मांग रखी।
विज्ञापन

कालपी में सपा से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि विपक्ष के सांसदों को लोकसभा की कार्रवाई से निलंबित करना सरकार की तानाशाही है। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। अपनी बात कहने के लिए माइक की अनुमति न देना, सरकार की तानाशाही है। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, शिवराम कुशवाहा, कप्तान सिंह राजपूत, नारायणदास अहिरवार, वीरपाल यादव, आनंद यादव, चौधरी श्यामसुंदर, रेहान सिद्दीकी, विनय पाठक, मानसिंह पाल, जमालुद्दीन,सुदामा दीक्षित, महेश विश्वकर्मा, प्रदीप दीक्षित, अनुज मिश्रा, सिद्धार्थ दीवौलिया, देवेंद्र शुक्ला, गिरेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, इमरान उल्ला, अशोक महाबली, कुसुमलता, जयशंकर द्विवेदी, कपिल गुमावली, दीपू त्रिपाठी, महेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तुर्वेदी, नवीन, शंभू सिंह सेंगर, प्रेम मिश्रा, राजीव दुबे, कुलदीप भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें