फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रुद्रप्रताप ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोरखपुर में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। राजकीय इंटर कॉलेज उरई के छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने ऊंची कूद में 193 सेंटीमीटर से अधिक ऊंचाई कूद कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसी तरह जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र दीपक यादव ने 400 मीटर की दूसरा व 800 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक और कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्य आलोक निरंजन ने खिलाड़ी दीपक यादव और कोच महेंद्र पटेल को बधाई दी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने खुशी जताते हुए कहा कि जनपद के यह प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि इन पदक विजेता खिलाड़ियों को आगे खेलने के लिए जो भी यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उसका प्रदर्शन और उत्कृष्ट हो सके और राष्ट्रीय स्तर पर भी वह पदक जीत सके। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. प्रवीण कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य डा राकेश निरंजन, उत्तम निरंजन, अरविंद गौतम, कौशलकिशोर गुर्जर, जयदेव नगाइच, कुलदीप गुप्ता, बृजेंद्र अहिरवार, अतुल अहिरवार, जितेंद्र राजपूत आदि ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें