फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए महिला और पुरुष टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मऊ जिले में नौ से 13 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले से टीम का चयन कर दिया गया है। टीम के लिए इंदिरा स्टेडियम में ट्रायल हुआ था। इसके बाद टीम घोषित कर दी गई।
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग में न्यामतपुर के अमित सिंह, भागीरथ, सुधीर, आदित्य, प्रतापपुरा के ऋषभ, मोहित,मुदित, जखा के अभिषेक, जालौन के कौशल, अभिषेक प्रताप और स्टेडियम के शांतनु, प्रबल प्रताप को चुना गया है। इसमें कोच बलराम और ओमकारेश्वर रहेंगे।
महिला वर्ग में जखा की अनामिका, ज्योति, रक्षा, मोहिनी, मधु, मीना, ज्योति देवी, मुस्कान, बाबई की मांडवी, विनीता, अंशिका, निकिता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल किया गया है। कोच व मैनेजर डा. ममता स्वर्णकार, पूरन सिंह खिलाड़ियों का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन

चयन के लिए कुल 90 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। चयनित खिलाड़ी मऊ में होने वाली राज्य स्तरीय चैैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी, सर्वप्रिय दुबे, राजेश निरंजन, गुड्डूजी, शरद शर्मा, सोहराब खान, संतोष अग्रवाल, डा.नितिन मित्तल, संजय दुबे, दामोदर, पारस आदि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देकर चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें