फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रक्षाबंधन के लिए झांसी से कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रक्षाबंधन के लिए रेलवे झांसी से कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन आठ से 10 अगस्त के बीच चलाई जाएगी।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी से दोपहर डेढ़ बजे से स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन चिरगांव 1:58 बजे, मोंठ 2:18 बजे, एट 2:50 बजे, उरई 3:13 बजे, कालपी 3:43 बजे, पुखरायां 4:23 बजे, भीमसेन 5:10 बजे, गोविंदपुरी शाम 6:10 बजे पहुंचेगी। वहां आधा रुकने के बाद गोविंदपुरी से शाम 6:40 बजे ट्रेन रवाना होगी। जो भीमसेन 7:25 बजे, पुखरायां 8:20 बजे, कालपी 8:38 बजे, उरई रात नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद एट 9:33 बजे, मोंठ 10:03 बजे, चिरगांव 10:30 बजे और झांसी रात 11:.40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन आठ कोच की होगी। सभी कोच अनारक्षित रहेंगे। इसका किराया इंटरसिटी एक्सप्रेस के किराये जैसा लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें