फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा व्यापार सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ऑनलाइन व्यापार से खुदरा दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। इस मुद्दे को उठाते हुए सपा व्यापार सभा ने गुरुवार को जनजागरण निकाली। सपाइयों ने ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या एवं सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव के संयुक्त नेतृत्व में कस्बे के लवली चौराहे से जनजागरण यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा मानिक चौक, सराफा बाजार, बर्तन बाजार से गुजरी। आम जनमानस से अपील की गई कि दीपावली और घर के सामान की ऑनलाइन खरीदारी करने के बजाय दुकानदारों से ही वस्तुएं खरीदें। चौपट होते दुकानदारों के व्यापार को बचाएं। ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ नारेबाजी भी की और सरकार से ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
इस दौरान सरनाम सिंह यादव, ताहिर कुरैशी, इफ्तिखार अहमद, ममता सिंह कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा, सभासद रघुवीर कुशवाहा, रिजवान कुरैशी, अनिल अग्रवाल, प्रधव मिश्रा, चंदन सोनी, नीरज कुमार, भगवानदास वर्मा, अनुराग गुप्ता, सोबी मंसूरी, सुशील रजक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें