फोटो - 40 वर्चुअल मीटिंग के दौरान समस्याएं सुनते एसपी
एसपी ने प्रभारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। फरियादियों की समस्याओं को बिना देरी के निपटाने व थाना प्रभारियों से तुरंत संवाद करके सही जानकारी कर कार्रवाई करने के उद्देश्य से एसपी ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक वर्चुअल मीटिंग शुरु की है। जिससे फरियादियों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि जिले से कार्यालय आने वाले फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका निराकरण किया जाए। इसके लिए पर्ची दी जाती थी। उसमें अंकित तारीख के मुताबिक मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन अब सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी वर्चुअल मीटिंग में जुड़ेंगे। जिससे फरियादी की समस्या का जल्द ही समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने के पहले फरियादी अपनी समस्या बताते थे। कई बार घटना की जानकारी सही नहीं होती थी। जिससे पीड़ित व थाना क्षेत्र के प्रभारियों के सामने की घटना का पता लगाकर उचित कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए शासन की मंशानुसार इसको शुरू किया गया है।