जोल्हूपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस जमा कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन ने हलका इंचार्ज व बीट सिपाहियों को निर्देश देते हुए शीघ्रता से शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सभी हल्का इंचार्ज व बीट सिपाहियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शस्त्र लाइसेंस शत प्रतिशत जमा कराने की कार्रवाई करें। जो शस्त्र लाइसेंस धारक शस्त्र जमा नहीं कर रहे हैं। वह डीएम को अपनी समस्या बताकर उनकी लिखित अनुमति के बाद ही पूरे साक्ष्य सहित कोतवाली पुलिस को दिखाएं। तभी शस्त्र नहीं जमा किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में शस्त्र जमा करना ही होगा। इसके बावजूद टालमटोल करता है तो कानूनी कार्रवाई करें। (संवाद)
-------------