कालपी। कस्बे में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पीड़ित महिला ने कोतवाली में ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी मान सिंह की पुत्री रूबी का विवाह तीन साल पहले कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैरई में अजय के साथ हुई थी। पीड़ित महिला रूबी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वादिया के पिता ने शादी के वक्त अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति समेत ससुराली जन प्रताड़ित करने लगे। आरोप के अनुसार तीन सितंबर को पति अजय पाल सिंह, जेठ कल्लू सिंह, हीरा सिंह, धर्मपाल सिंह, देवर जय हिंद, सास विद्या देवी, जेठानी रिंकी आदि ने उत्पीड़न किया। इसके बाद मायके से दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। (संवाद)