फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नहरों की नहीं हुई सफाई, कैसे होगी रबी की बुवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। ब्लॉक क्षेत्र में 20 से अधिक गांवों की 400 एकड़ से अधिक भूमि नहरों से सींची जाती है। रबी की बुआई के समय नहरों में पानी न आने से किसान पलेवा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नकुल सेंगर सुभाष दीक्षित, गुड्डन पांडे और अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि खेत बगैर पलेवा बुआई करने लायक नहीं हैं।
कुठौंद, दौलतपुर, जुगराजपुर, रणधीरपुर, धर्मपुरा, हदरुख, खेड़ा, मिहोना, शंकरपुर, नहाली, मदनेपुर, बिजवाहा, भोजापुर, हरसिंहपुर आदि के किसान पलेवा के लिए नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।
किसान कमलेश, राकेश राजपूत, सुशील शुक्ला ने कहा कि पिछले वर्षों में
15 नवंबर तक नहरों की सफाई करा दी जाती थी। इसके बाद पानी छोड़ दिया जाता था। इस बार कुठौंद शाखा से निकली छोटी माइनर और रजवाहों की सफाई नहीं कराई गई है।
उधर, कुठौंद साख के दौलतपुर, बघावली रजवाहा जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इससे नगर में पानी आने पर आसपास के खेतों में भर जाता है।
किसानों ने बताया है कि दौलतपुर रजवाहा में कई वर्षों से टेल तक नहीं पहुंचा है। बेतवा नहर के अधिशासी अभियंता धर्मपाल का कहना है नहरों की सफाई का कार्य चल रहा है। दो-तीन दिन में सफाई का कार्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें