फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सौर्य, शिवांश और वंश ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर (राजस्थान) के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 26 से 28 दिसंबर तक महाराणा प्रताप ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

यूपी पुलिस से बाराबंकी की टीम और जालौन से उरई के ताइक्वांडो एसोसिएशन के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें सीनियर वर्ग के अंडर 58 किलोग्राम में शौर्य चक्रवर्ती ने गोल्ड मेडल जीता। कैडेट वर्ग में अंडर 176 सेंटीमीटर में शिवांश सेंगर ने गोल्ड और अंडर 172 सेंटीमीटर में वंश सुधीर याज्ञिक ने गोल्ड जीता। आद्या शक्ति चौहान ने 100 जूनियर में अंडर 22 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।
सीनियर महिला वर्ग में अंडर किलो में हिमांशी ने सिल्वर मेडल जीता। सीनियर वर्ग में ओवर 87 किलोग्राम में नितिन कुमार यादव ने कांस्य मेडल हासिल किया। महिला वर्ग में अंडर 160 सेंटीमीटर में सृष्टि गुप्ता ने कांस्य मेडल जीता।
विज्ञापन

यूपी पुलिस ताइक्वांडो टीम में ऋषि राय ने गोल्ड, गुलशन कुमार ने सिल्वर, पूजा और मधु ने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। मेडल जीतने पर उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। ताइक्वांडो कोच सुधीर कुमार ने मेडल जीतने व यूपी का तीसरा स्थान आने पर हर्ष जताया। उरई वापस आने पर खिलाड़ियों का स्वागत जालौन ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्ष काजल चक्रवर्ती व उपाध्यक्ष शरद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें