फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता में सोनिका अव्वल

Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय के मनोविज्ञान परिषद की ओर से भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दैनिक जीवन में मनोविज्ञान का महत्व विषय पर आयोजित पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में सोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में विवेक अकेला ने दूसरा और अंशिका विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिफा वारिस ने दूसरा और विवेक अकेला ने तीसरा स्थान पाया। मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. माधुरी रावत ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने व्यक्तित्व के निर्माण के लिए ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। डॉ. गिरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अपने लक्ष्य की तरफ हमेशा चलना चाहिए। शुभ प्रिया पाल ने कहा कि हमें अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए ताकि अगली बार और बेहतर कर सके। इस दौरान श्वेता, मुवसिरा, सचिन यादव, निकिता, अनुष्का आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें