कोंच। क्षेत्र के गोखले नगर निवासी 55 वर्षीय महिला सावित्री पत्नी भवानी की बीमारी के चलते शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सावित्री यहां अपने मजदूरी करने वाले छोटे बेटे सुनील के साथ रहती थी। बाकी के चार लड़के कैलिया में रहते है। इलाकाई लोगों के मुताबिक शुक्रवार शाम सुनील मां के शव को शमशान घाट पर ही छोड़ कर कहीं चला गया। काफी देर इंतजार करने के बाद लोगों ने महिला के बारे में पता कर कैलिया में रहने वाले बेटों को मामले की जानकारी दी। तब जाकर वहां से आए बेटों ने मां का अंतिम संस्कार किया। बेटों के मुताबिक हो सकता है कि सुनील के पास अंतिम संस्कार के लिए रुपये न हो। इसलिए कहीं चला गया हो। हालांकि एक सामाजिक संस्था की ओर से भी सुनील को अंतिम संस्कार के लिए 1500 रुपये दिए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही।