फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चढ़ते समय ट्रेन से फौजी का पैर फिसला, पटरी पर गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। छुट्टियां खत्म होने के बाद ड्यूटी पर वापस लौट रहा फौजी झांसी स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पर चढ़ा उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन

वह पटरी पर गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी लल्लूराम प्रजापति (35) 19 राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट में अनंतनाग जम्मू कश्मीर में तैनात थे। दीवाली पर वह छुट्टी लेकर घर आए थे। छुट्टी खत्म होने पर मंगलवार को वह वापस कश्मीर जा रहे थे। झांसी स्टेशन पर ट्रेन आने पर जैसे ही वह चढ़ने लगे तभी उनका पैर फिसल गया, जिससे पटरी पर गिरने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बतााया कि वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे महेंद्र व अर्पित हैं। उनकी मौत से पत्नी रंजना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें