फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने बंद की सड़क, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। परासन गांव में 65 मेगावाट के सतलज सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने शुक्रवार की रात दो गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बंद कर दी। सुबह जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्लांट के कर्मचारियों ने ही समझाकर फिलहाल शांत करा दिया।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक के परासन गांव से भडरा डेरा और कुइयाझोर डेरा गांव को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है। उस सड़क पर परासन में बने सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने तार से बाड़ लगाकर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जब ग्रामीणों ने हंगामा किया तो कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि सड़क प्लांट की जगह पर बनाई गई है।
वहीं, ग्रामीणों में हरिशंकर निषाद, बलदाऊ, अखिल, ब्रज किशोर, शिवराम, शिवराम, जवाहर आदि ने प्लांट के अधिकारियों पर जबरन रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। प्लांट के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से लेखपाल को लेकर आने पर ही रास्ता खोलने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम से जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते को जल्द खोले जाने की मांग की है। एसडीएम कालपी रामकुमार ने बताया कि टीम को भेजकर पड़ताल कराई जाएगी। मौके पर जो भी परिस्थिति बनेगी उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें