फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: निर्धन की बेटी की समाजसेवियों ने धूमधाम से कराई शादी

Tue, 21 Feb 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बेटी की शादी के लिए सामान व अन्य जरूरतें पूरी करने में बेबस पिता व फूफा को निराश देख समाजसेवी आगे आए। समाजसेवियों ने मिलकर उसकी बेटी की शादी का खर्चा उठाया। उपहार,खानपान आदि की व्यवस्था कराई। वर-वधू को आशीर्वाद देकर धूमधाम से बरात विदा कराई। इस अवसर पर बाबा खाटूश्याम का दरबार भी सजा और रातभर भजन गाए गए।
विज्ञापन

झांसी निवासी रामेश्वर कुशवाहा की पत्नी सुमन के निधन के साथ ही उनकी बेटी पायल बचपन में ही कोंच स्थित अपने फूफा भोले के यहां आ गई थी। यहीं रहकर उसने पढ़ाई की। उसकी शादी रौरा मानपुरा निवासी स्व. कमलेश कुशवाहा के बेटे राजेंद्र से तय हो गई थी। शादी का खर्च उठाने की क्षमता न तो पायल के पिता रामेश्वर और न ही फूफा भोले में थी। यह जानकारी कस्बे के तमाम समाजसेवियों को हुई। उस गरीब बेटी के हाथ पीले कराने का बीड़ा उठाया और उसे पूरा भी किया। पूरे मोहल्ले ने इस पुण्य कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग किया। शीतल कुशवाहा, श्रेष्ठ कुशवाहा ने भी यहां पहुंचकर वर-कन्या को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस दौरान अवधेश कुशवाहा, राहुल तलवाड़, मुकेश अग्रवाल सदूपुरा, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, वारिस राईन, रानू भाई, सबदल यादव, राहुल खरे, कुक्कू श्रीवास्तव, रानी पटेल, महेंद्र सोनी, निश्चल मयंक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें