फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चारपाई पर सो रहे दंपती को सांप ने डसा, पत्नी की मौत

Sun, 30 Jul 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर में चारपाई पर सो रहे दंपती को देर रात सांप ने डस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी मलखान कुशवाहा (25) शहर के मवई रोड पर परिवार के साथ रहता है। शनिवार की वह व उसकी पत्नी मालती (22) सो रहे थे, देर रात दोनों को सांप ने डस लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां मालती की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी फरवरी 2022 में हुई थी। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें