फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्वास्थ्यवर्धक दवाओं के छह नमूने जांच के लिए भेजे गए

Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालौन। दवाओं में नशीले पदार्थों की मिलावट की सूचना पर आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की टीम ने किराना, पान भंडार व मेडिकल स्टोर पर जांच की। टीम ने स्वास्थ्यवर्धक दवाओं के छह नमूने भरे हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

दवाओं में नशीले पदार्थों की मिलावट होने की संभावना को देखते हुए उनकी जांच कराई जा रही है। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. अमर सिंह व चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा राजपूत के नेतृत्व में टीम ने नगर में स्थित मेडिकल स्टोर, पान की दुकान व किराना की दुकानों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान चौरसिया पान भंडार की जांच की गई। यहां पर टीम को कुछ दवाएं मिलीं। जिनके नमूने लिए गए। इसके साथ ही अन्य किराना व कन्फेक्शनरी पर मिलने वाली दवाओं को देखा गया। टीम ने दो मेडिकल स्टोर से कुछ शक्तिवर्धक दवाओं के नमूने भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर मेडिकल स्टोर, पान की दुकान व किराना की दुकानों पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुल छह नमूने भरे गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही जांच आख्या शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें