फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अयोध्या के लिए छह बसें लगीं, राममयी संगीतों की धुन के साथ सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बांटो-बांटो मिठाई मनाओ खुशी, आज वन प्रभु अवध आ रहे हैं, खुशी मनाओ अवध वासियों।
विज्ञापन

कुछ इस तरह के गीत रोडवेज बसों और बस अड्डे पर गूंज रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए बेशक अभी हुजूम अयोध्या रवाना नहीं होगा, लेकिन रोडवेज ने फिलहाल छह बसों को रामजन्म भूमि के लिए निर्धारित कर दी हैं।
बस अड़्डा प्रभारी मोहर सिंह का कहना है कि अयोध्या जाने वाली पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे जो झांसी से उरई होते हुए अयोध्या जाएगी। सुबह पौने सात बजे उरई से, साढ़े 10 बजे झांसी से गोरखपुर जाने वाली बस उरई और अयोध्या होकर आगे बढ़ेगी। शाम को चार बजकर 20 मिनट पर, रात साढ़े 12 बजे और तड़के साढ़े तीन बजे से अयोध्या के लिए साधन यात्रियों को मिलेंगे। हर बस में राम धुन बजती रहेगी। रोडवेज परिसर में भी राम भजन के लिए साउंड सिस्टम लगाए गए है।
विज्ञापन



यात्रियों के इंतजार में बसों की लग रही लंबी कतार
उरई। ट्रेनों की लेटलतीफी और बसों के घंटों इंतजार में खड़े रहने की समस्या ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। यही नतीजा है कि यात्रा में खर्च अधिक करने के बाद भी यात्री इंतजार नहीं करना चाहते हैं। इसी वजह से अब बसों को घंटों यात्रियों का इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को कालपी बस स्टैंड पर यात्रियों के इंतजार के कारण सड़क के किनारे बसों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि घाटे में चल रही रोडवेज बसें 25 से कम यात्रियों पर बसों को आगे न बढ़ाएं। बसों का किराया ट्रेनों की अपेक्षा काफी ज्यादा है। ट्रेनें लेट हो रही हैं। ऐसे में बसों की यात्रा को लेकर यात्री कुछ राजी भी थे, लेकिन अब शासन के इस निर्देश ने यात्रियों को फिर बसों की यात्रा से मुंह फेरने पर मजबूर कर दिया है। नतीजा यह है कि 25 यात्रियों की गिनती पूरी करने में बसों के चालक और परिचालकों को बस को गति देने के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें