जालौन। मोहल्ला भवानीराम उरई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास रविवार की देर शाम चौकी पुलिस ने हारजीत की बाजी लगा रहे छह लोगों को पकड़ा है। इनकी पहचान भिटारा निवासी मयंक, आदित्य, तोपखाना निवासी तौफीक, दबगरान निवासी शैलेंद्र, चौधरयाना निवासी आशीष के रूप में हुई है। इनके पास से 1550 रुपये व फड़ से 4820 रुपये, ताश की गड्डी व मोबाइल फोन मिला है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)