फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साहब... कई बार भरे फार्म, फिर भी नहीं मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम चांदनी सिंह और एसपी ईरज राजा ने तहसील उरई में समाधान दिवस में शिकायतों को सुना। जिसमें 42 शिकायतें पहुंची, छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय पर एवं सही निस्तारण किया जाए। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समाधान दिवस में उमरारखेरा निवासी धनीराम (70) ने शिकायत की कि कई बार ऑनलाइन फार्म भर चुके हैं। इसके बाद भी पेंशन नहीं आई। उधर, पटेलनगर निवासी अजय कुमार निरंजन ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके परिवार के लोग उनके घर पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। कई बार कही तो लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक कुमार,सीएमओ डॉ. एनजडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, जालौन में एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित हुए समाधान दिवस में 13 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। मौके पर तहसीलदार शिरीष मिश्रा, सीओ रविंद्र गौतम मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें