उरई। जिले में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। 19 साल तक के बालक-बालिकाओं को पेट के कीड़े निकालने की दवा दी जाएगी। यह बात सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने आयोजित मीडिया वर्कशॉप में कही।
सीएमओ ने बताया कि 20 जुलाई को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सात लाख 19 हजार बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। नोडल अधिकारी डॉ, एसडी चौधरी ने बताया कि ऐसे बच्चे जो बीमार हैं या फिर कोई अन्य दवा ले रहे हैं, उन्हें कृमि नियंत्रण की दवा नहीं खिलाई जाएगी।
ऐसे खिलाई जाएगी दवा
एक से दो साल के बच्चों को आधी गोली अच्छी तरह से चूरा करके पानी में मिलाकर खिलाएं। दो से तीन साल के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा करके पानी के साथ खिलाएं। तीन से 19 साल के बालक- बालिकाओं को एक पूरी गोली चबाकर खानी होगी।
फोटो-08 मन चेतना शिविर में रोगी को परामर्श देती डॉक्टर ।