फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग पांच घर जलकर खाक, मवेशी भी जले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुठौंद। छप्पर के ऊपर से निकली बिजली की केबल से शार्ट सर्किट हो गया। जिससे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों के सामान सहित कई मवेशियों की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के कुआं मोहल्ला में संतोष राजपूत के मकान के ऊपर से केबल निकली है, जिसमें रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे घनी बस्ती होने से आग ने पांच मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। संतोष राजपूत के यहां 27 मई को साले की लड़की की शादी के लिए रखा फ्रिज, टीवी, कूलर, बेड और छप्पर में बंधी उसकी 10 बकरियां व अनाज भूसा घर जलकर लाखों रुपये का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

वहीं बगल में रहने वाले तुलाराम के घर पर उसकी लड़की की शादी 26 मई को है, उसके घर पर भी लड़की को देने के लिए रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, शादी के कार्ड घर की गृहस्थी का लाखों रुपए का नुकसान हुआ। इसी तरह जगत सिंह के घर पर भी आग लगने से घर के खाने पीने का सामान व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रामप्रकाश के घर भी आग से उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं पड़ोस में रहने वाले करन सिंह की पड़िया व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी, लेखपाल तेज प्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें