फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उधारी मांगने पर दुकानदार को कमरे में बंद कर पीटा

Tue, 13 Feb 2024 03:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। एक दुकानदार को उधारी मांगना मुसीबत गया। जिन ग्राहकों से उसने पैसा मांगा, उन्होंने घर बुलाकर कमरे में बंद कर उसे लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के बावली गांव के रहने वाले पीड़ित लक्ष्मण दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उसकी घर पर ही इलेक्ट्रानिक की दुकान है। कुछ दिन पहले गांव के ही मानवेंद्र, भगत, डिंपल व ब्रजेश ने उससे रुपये उधार लिए थे। इस पर उसने जब उधारी मांगी तो युवकों ने उसे घर आकर लेने की बात कही। वह रविवार को उनके घर पहुंचा। आरोप है कि चारों ने उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गया। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जालौन सीओ रामसिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें