फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sun, 19 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। देर रात अज्ञात कारणों से एक दुकान (गारमेंट्स) में आग लगने से उसमें रखा 15 लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास धमेंद्र की हमराज गारमेंट्स के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जल गया। सूचना पर पुलिस व दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकानदार धमेंद्र ने बताया कि वह दुकान बंदकर घर गए थे। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि आग लग गई है। आग से 15 लाख रुपये कीमत का सामान जला है।


गैस रिसाव से लगी आग, गृहस्थी राख
कुठौंद के मदारीपुर की घटना, खाना बनाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। सिलिंडर में गैस रिसाव से घर में आग लग गई। आग से 25 हजार रुपये समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी रामआसरे की पत्नी ममता शुक्रवार की रात खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। आग से नगदी सहित हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया था। ममता ने बताया कि पति समोसे बेचने का काम करते हैं। आग से 25 हजार रुपये व टीवी, पंखा, मिक्सी, खाने-पीने गृहस्थी व पहनने ,ओढ़ने के कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। जानकारी होने पर लेखपाल व ग्राम प्रधान ने घटना स्थल का जायजा लेकर शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें