जालौन। घर के कूलर में पानी भरते समय शू स्टोर संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। मोहल्ला काशीनाथ निवासी खुर्शीद (25) पुत्र नैयर आलम मंगलवार सुबह करीब दस बजे घर के कूलर में पानी भर रहे थे। पानी भरते समय अचानक कूलर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर खुर्शीद कूलर में ही चिपक गए और जमीन पर गिर पड़े। जब थोड़ी देर तक वह नहीं उठे तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जब उन्हें देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। खुर्शीद की मौत से पत्नी नेहा, पुत्र अरहन (10) व पुत्री मायरा (7) रो-रोकर बेहाल रहे। (संवाद)