फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शशि सोमेंद्र सिंह बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो 32 शशि सोमेंद्र सिंह
विज्ञापन
उरई। भारतीय जनता पार्टी ने शहर के जिला परिषद मोहल्ला के पास निवासी शशि सोमेंद्र सिंह को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। करीब एक दशक से पार्टी में सक्रिय शशि विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक दायित्व निभा रही हैं। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शशि सोमेंद्र सिंह वर्तमान में पतंजलि की जिला महामंत्री और व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वह भाजपा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से पार्टी में सक्रिय रहकर संगठन के कार्यों में योगदान दे रही हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें