फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़कों पर बहता सीवर का पानी, ग्रामीण हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल्हूपुर। सड़कों बहता गंदा सीवर का पानी, जगह-जगह जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। छौंक गांव में सुविधा के नाम पर सिर्फ पक्की सड़क डलवा दी गई है।
विज्ञापन




कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम छौंक में नाली नहीं होने से सालों से रास्ते में सीवर का गंदा पानी बह रहा है। गांव के अंदर कच्चे और पक्के सीवर बने हुए हैं। पक्के सीवर की गंदगी तो महीनों में सड़कों पर आती है। लेकिन कच्चे सीवर की गंदगी रोजाना सड़कों पर बहती रहती है। गंदगी के साथ घरों का निकलता गंदा पानी रोजाना सड़कों पर बहता है। जिसके चलते गांव में बीमारी फैल रही हैं। कोई न कोई बीमार बना रहता है। इसी गंदगी से होकर ग्रामीणों के साथ बच्चे भी इसी से निकलते हैं। ग्रामीण शिव कुमार, महेश, माता प्रसाद कुशवाहा, रामजीवन अहिरवार, लल्ला मिस्त्री, नारायण प्रजापति ने बताया कि सीवर की गंदगी सड़कों पर कई सालों से बह रही है। इसकी सफाई करने के लिए भी कोई नहीं आता है। न तो गांव में नाली है। न कोई टैंक जिसके चलते ये गंदगी बहती रहती है।
विज्ञापन






जानकारी आई है। इसको दिखवाया जाएगा। कर्मचारी भेजकर सफाई करवाई जाएगी।

राम अयोध्या प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें