फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: करंट लगने से सात साल के बच्चे की मौत

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-19- गमगीन बैठा बच्चे का परिवार। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। नगर के मेन मार्केट के रोड के किनारे रहने वाले राकेश का सात वर्षीय बेटा गोलू की करंट की चपेट में आ गया। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार रात लगभग साढ़े 10 बजे हुई।
विज्ञापन


मुख्य बाजार राम जानकी मंदिर के पास राकेश लोहे की ढलाई का काम करता है। मंगलवार रात में लगभग साढ़े 10 बजे उसका सात वर्षीय पुत्र गोलू अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी वक्त बाहर रखे पंखे को बालक ने छू लिया। करंट लगने से बालक अचेत अवस्था में वहीं पर गिर गया। उसी दौरान परिजनों ने आनन-फानन में गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत होने पर परिवार में मातम छा गया। बच्चे की मां काजल बेसुध हो गई। मृतक बालक दो भाई थे तथा एक बहन भी है। पिता राकेश को लोहा पीटने वाली समाज ने धीरज से काम लेने के लिए कहाष। मृतक बालक प्राथमिक विद्यालय टरननगंज में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें