माधौगढ़। प्रशासन ने अवैध खनन में सात ट्रक और कार को कुर्क कर लिया है। कुर्की की कार्रवाई शनिवार को पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर गल्ला मंडी परिसर में की। कुर्क किए गए वाहनों की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये है।
एसडीएम अंगद सिंह, सीओ रवींद्र कुमार गौतम, कोतवाल विमलेश कुमार, रेंढ़र एसओ वरुण प्रताप सिंह ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम ने बताया कि सात ट्रक और एक आल्टो कार की कुर्की की गई है। इनकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये हैं। कुर्क किए गए पांच ट्रक मैनपुरी निवासी राजीव दुबे के हैं। मैनपुरी के ही निवासी उमेश पाल के दो ट्रक, मैनपुरी निवासी रजनेश पाल की कार है। इससे पहले भी माधौगढ़ मंडी में ही लगभग चार करोड़ रुपये की कीमत के नौ ट्रक कुर्क किए जा चुके हैं। ट्रकों की कुर्की की यह जिले में तीसरी कार्रवाई है।