उरई। दिवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारों पर रेलवे ने झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली साप्ताहिक स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की है। इन ट्रेनों के चलने से झांसी कानपुर रेलखंड के यात्रियों को अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 02575 -76 डेक्कन स्पेशल ट्रेन को 29 दिसंबर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा आगरा से फारबिसगंज ट्रेन नंबर 04195-96 को 23 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं, पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01431 जो 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक संचालित की जाएगी।
इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01079 का संचालन भी एक नवंबर तक प्रतिदिन होगा। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 05325-26 को 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। कानपुर से मदुरई जाने वाली ट्रेन नंबर 01927-28 को 30 जनवरी 2025 तक संचालन करने का निर्णय लिया गया है। महबूबनगर से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05304 को एक दिसंबर तक बढ़ाया गया है।