फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आर्गेनाइजेशन के स्थापना दिवस पर बुजुर्ग पेंशनर्स सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन का स्थापना दिवस समारोह रविवार को सुहाग महल सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने संगठन की भावी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश और जनपद इकाई के बीच समन्वय पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के राजेंद्र श्रीवास्तव, सुंदर लाल यादव, लालसिंह चौहान, गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, हरीराम शर्मा समेत 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज कोंच के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों को जो भी अधिकार प्राप्त हुए हैं, वे संघर्ष का परिणाम हैं। कार्यक्रम में महामंत्री विनोद खरे, कोषाध्यक्ष एमएल वर्मा,राजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें