फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे सीनियर डीएमई, ठेकेदार को लगाई फटकार

Mon, 21 Oct 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे सीनियर डीएमई, ठेकेदार को लगाई फटकार
विज्ञापन

सफाई ठेका निरस्त करने को कहा, बेतरतीब बेंच रखी होने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी से आए वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सीनियर डीएमई) परिचालन एवं फ्यूल कौशल किशोर ने स्वच्छता माह में स्टेशन और प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, मालगोदाम साइडिंग की साफ सफाई का निरीक्षण किया। जगह जगह गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और ठेकेदार को फटकार लगाई। साथ ही स्टेशन अधीक्षक से कहा कि इसका सफाई कार्य का ठेका निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
सीनियर डीएमई (ओएंडएफ) कौशल किशोर ने सरकुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म नंबर एक दो व तीन पर जगह जगह बालू, गिट्टी व ईटा के ढेर देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसे ठीक कराए। मालगोदाम साइडिंग पर मौरंग पड़ी होने के कारण चावल, गेहूं के उतरने के दौरान मौरंग उसमें पहुंच जाती है। उन्होंने इसे ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो व तीन पर यात्रियों को बैठने के बेंच बेतरतीब रखी हुई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई कि इन बेंचों को कोई ट्रैक पर फेंक सकता है, इससे हादसा भी हो सकता है। इसे ठीक कराए। प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में साफ सफाई न होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी जगह सफाई के निर्देश देते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों को फटकार लगाई और उन्होंने सफाई ठेका निरस्त करने को कहा।

स्टेशन को साफ-सुथरा रखने में व्यापारियों व यात्रियों से मांगा सहयोग
फोटो-10-रेल चौपाल में मौजूद रेलवे कर्मचारी और व्यापारी। संवाद
उरई। स्वच्छता अभियान एवं रेल चौपाल का आयोजन रविवार को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में किया गया। जिसमें शहर के व्यापारियों, समाजसेवियों व रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। चौपाल में स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने कहा कि स्टेशन पर आने वाले हर यात्री की जिम्मेदारी होगी कि स्टेशन को साफ सुथरा रखें। खाने-पीने की वस्तुएं कूड़ेदान में डालें। इधर-उधर न फेंके। इसमें सबका सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों द्वारा दिवाली से पहले स्टेशन पर श्रमदान किया जाएगा, जिसमें झांसी से कानपुर एंड तक रेलवे लाइन की सफाई की जाएगी। संजीव सिपौलया ने सलाह दी कि स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर स्वच्छता लिखे स्लोगन के कट आउट लगवाए जाए ताकि लोग जागरूक हो। थानाध्यक्ष जीआरपी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जो भी शहर की संस्थाएं स्टेशन पर आकर जरूरतमंदों को भोजन वितरण का काम करती हैं, वह स्टेशन परिसर में न करते हुए बाहर वितरण करें ताकि स्टेशन परिसर साफ-सुथरा दिखे। चौपाल में आरपीएफ के दरोगा अरविंद यादव ने कहा कि स्वच्छता एक मुहिम है। इसको निरंतर चलना चाहिए। चौपाल में धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप द्विवेदी, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, अनुज, शिवांग श्रीवास्तव ने भी सुझाव रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें