जालौन। लौना, हरदोई गूजर से लेकर झांसी फोरलेन तक जर्जर सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया है। नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने भेजे गए पत्र में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों स्थिति अच्छी नहीं है। अधिकारियों को संपर्क मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं। जो संपर्क मार्ग जर्जर हैं, उन्हें सही कराया जाए। बताया कि जालौन से लौना, छानी, हरदोई गूजर मार्ग झांसी मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है लेकिन इस सड़क की हालत खराब है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी निरीक्षण कराकर वीडियोग्राफी कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। (संवाद)