जालौन। वाम मोर्चा की संयुक्त बैठक आशाराम के आवास पर संपन्न हुई। किसानों की समस्याओं और 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर सेमिनार के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामकिशोर गुप्ता ने कहा कि किसान परेशान हैं। उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। 23 मार्च को भगत सिंह की शहादत दिवस पर एक सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रामऔतार दोहरे, आशाराम, शिवबालक, फूल सिंह, सुरेंद्र दोहरे, रामबाबू आदि मौजूद रहे। (संवाद)