फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टीम के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम में जिले के दो कर्मचारियों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी चार और पांच सितंबर को आगरा में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेजर ध्यानचंद स्टेडियम झांसी में हुए ट्रायल में झांसी मंडल से नौ खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें जालौन जिले से जिला ग्राम्य विकास विभाग में तैनात अरुण कुमार और अभिनव पाठक का भी चयन हुआ है।
दोनों खिलाड़ी मंडलीय टीम के साथ चार और पांच सितंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे। बताया कि प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं में सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारी प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें