फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानकविहीन सड़क देख विधायक ने जेई व ठेकेदार को फटकारा

Fri, 11 Oct 2024 03:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। निर्माणाधीन मुख्य सड़क की गुणवत्ता की स्थिति दिखाते हुए अमर उजाला ने खबर को प्रकाशित किया था। इस पर गुरुवार को सदर विधायक सड़क की गुणवत्ता को देखने पहुंचे,जहां घटिया सामग्री का प्रयोग होते देख उन्होंने ठेकेदार व जेई को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि इंटरलॉकिंग को उखाड़कर दोबारा ठीक ढंग से डलवाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शासन में शिकायत करेंगे।
शहर के इकलासपुरा चौराहा से रिनियां बाईपास तक करीब नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण 22 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। लेकिन मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर की जो सड़क बनाई जा रही है, उसमें गुणवत्ता ठीक नहीं है। सड़क को ऊंचाई से बनाया जा रहा है।
इससे बरसात के मौसम में पानी दुकानों में घुस जाएगा। इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा सड़क के नीचे इंटरलॉकिंग डाली जा रही है, उसमें घटिया सामग्री का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार के अंक में अमर उजाला ने लोगों की समस्या व जनप्रतिनिधियों की खामोशी को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इस पर गुरुवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सड़क की हकीकत को परखा।
इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री को देख वह नाराज हो गए और उन्होंने जेई इंदल सिंह व ठेकेदार की फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उससे लग रहा है लोगों को बहुत जल्दी दोबारा परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह शासन स्तर पर इसकी शिकायत करेंगे।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें