फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश के साथ मौसमी बीमारियां डाला डेरा

Tue, 11 Jul 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-35-जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन।
विज्ञापन


उल्टी-दस्त से पीड़ित सात मरीजों को कराया गया भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही बीमारियां भी शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उल्टी दस्त के मरीज इमरजेंसी के साथ ओपीडी में भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टर उन्हें खानपान में सावधानी बरतने की नसीहत दे रहे हैं।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से बारिश शुरू हो गई है। बारिश न होने पर मौसम में उमस रहती थी। उमस के वक्त बिजली न आने के कारण लोग बेहाल रहते हैं। गंदे पानी के साथ लोगों के पास बीमारियां भी पहुंच रही है। ऐसे बीमार लोग जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के कक्ष में अलग अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन

मौसमी बीमार लोगों के संख्या भी कम नहीं है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1714 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें 388 मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज थे। इसमें इमिलिया के राजन (98), इंदिरानगर की गौरी (13), कांशीराम कालोनी की शीला (70), मिर्जामंडी कालपीकी कोमल (24), श्यामनगर की गुलशन (50), रामकुंड की इस्मा (32), पुरानी हाट जालौन की सरोज (60) को उल्टी दस्त से पीड़़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तारा शहजानंद का कहना है कि मौसमी बीमारियां बढ़ने के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही साफ सफाई के प्रति सचेत रहे। बीमार होने पर लापरवाही न बरते। नजदीकी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज कराए।


जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का ब्योरा
दिनांक मरीज आए

5 जुलाई 1513

6 जुलाई 1227

7 जुलाई 1126

8 जुलाई 1102

9 जुलाई 68

10 जुलाई 1714
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें