फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने छापा मारकर पकड़ा 65 कुंतल चावल

विज्ञापन
कुठौंद में कालाबाजारी के लिए रखा चावल की जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के मदारीपुर में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ल तथा सीओ सुबोध गौतम को मुखबिर से सूचना मिली कि मदारीपुर में काफी दिनों से चावल माफिया द्वारा चावल कोटों में बेचा जा रहा है। सूचना पर एसडीएम ने कुलदीप पांडे पुत्र कौशल किशोर, रामधनी पुत्र रामनाथ गुप्ता के घर छापा मारा तो वहां क्विंटलों के हिसाब से चावल पकड़ा जब पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो, बताया गया कि कोटों के माध्यम से हम लोग चावल खरीदा करते है। पुलिस ने कुलदीप के यहां 30 क्विंटल और रामधनी के यहां 35 क्विंटल चावल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर लिया है। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें