फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे का ब्रेक डाउन लेकर बदली जर्जर विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे की ज्यादातर बिजली की लाइनें जर्जर है। जिसके चलते शट डाउन और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं बिजली की सुचारु आपूर्ति में बाधा हैं। नवागंतुक एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्या ने रविवार को अपनी देखरेख में जर्जर हो चुकी इन लाइनों के तारों को बदलवाने का कार्य करवाया। नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज से स्टेट बैंक तक लगभग डेढ़ सौ मीटर तार डबल सर्किट में बदला जा रहा है। इस कारण सुबह 11.30 बजे से शाम 6 बजे तक नगर के उरई रोड स्थित 33/11 फीडर की विद्युत सप्लाई भी बाधित रही। इस बीच पड़ने वाले दो जर्जर विद्युत पोल भी हटाकर दूसरे लगाए गए हैं। एसडीओ व जेई गौरव कुमार ने बताया कि यह पुरानी जर्जर लाइन के चलते आए दिन फॉल्ट होते रहते थे। इस कारण आपूर्ति बाधित होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें