उरई। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए योग्यता और नामांकन राशि की घोषणा की गई। बताया गया कि नामांकन करने वाले अधिवक्ता को अपना सीओपी नंबर, प्रमाणपत्र व पहचानपत्र की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य है। नामांकन में वही अधिवक्ता भाग लेंगे, जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज है। नामांकन प्रक्रिया कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी। नामांकन से संबंधित कार्यवाही चार मार्च को जिला जजी स्थित राजेंद्र रावत सभागार में होगी। बैठक में राजेश चतुर्वेदी, राजाराम ज्ञानी, सुधीर मिश्रा, प्रमोद वर्मा, गोपाल श्रीवास्तव आदि रहे।
पद, योग्यता और नामांकन शुल्क
अध्यक्ष: 25 साल का अनुभव व आठ हजार रुपये
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: 20 साल का अनुभव व चार हजार रुपये
महासचिव: 15 साल का अनुभव और पांच हजार रुपये
उपाध्यक्ष व कलक्ट्रेट प्रभारी: 10 साल का अनुभव व दो हजार रुपये
कोषाध्यक्ष: 10 साल का अनुभव व तीन हजार रुपये
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: 10 साल से कम का अनुभव व 1500 रुपये
संयुक्त सचिव (तीन): पांच साल का अनुभव व 1500 रुपये
वरिष्ठ सदस्य (छह): 15 साल का अनुभव व एक हजार रुपये
कनिष्ठ सदस्य (छह): 15 साल से कम का अनुभव व 500 रुपये