फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भैंस से टकराकर स्कूटी सवार वृद्ध की मौत, दो घायल

Wed, 03 May 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भैंस की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत गई, जबकि साथ में मौजूद दो रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बजीदा गांव निवासी उमराव (60) स्कूटी से अपने दामाद बदनपुरा निवासी अनमोल और भांजे के साथ जालौन गए थे। सोमवार को जब वह वापस लौट रहे थे, तभी बोहदपुरा के पास एक भैंस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वृद्ध कई वर्षो से नागपुर महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले ही वह गांव वापस आए थे, उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें