फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोशाला संचालिका पर एससी एक्ट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के चमारी निवासी गोशाला संचालिका व ट्रैक्टर चालक पर गांव के ही युवक ने एससी एसटी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी भद्रसेन ने थाना में तहरीर दी। इसमें बताया कि मंगलवार की शाम 7 बजे वह उरई से अपने घर चमारी जा रहा था। चमारी संपर्क मार्ग पर रेलवे लाइन के नीचे पुल के पास पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वह भी घायल हो गया। जब वह इसकी शिकायत करने करने चमारी स्थित गोशाला गया, तो वहां गोशाला संचालिका विनीता पांडेय ने अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को 112 पर सूचित किया। इसी मामले पर गोशाला संचालिका ने बताया कि,सभी आरोप निराधार है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें