फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

Mon, 14 Mar 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ सराफा व्यापारियों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर देखने को मिला। आक्रोशित व्यापारियों ने इकट्ठा होकर सराफा बाजार से भगत सिंह चौराहे तक जुलूस निकाला। इसके बाद वित्त मंत्री का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान व्यापारियों ने राजग सरकार को व्यापारी विरोधी करार दिया। सोमवार को सबसे
विज्ञापन


पहले सराफा बाजार में व्यापारियों की सभा हुई। इसमें केंद्र सरकार के फैसलों का विरोध करने के साथ ही सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद करीब दो सैकड़ा व्यापारी इकट्ठा होकर जुलूस के रूप में शहर में निकले। व्यापारियों का यह जुलूस सराफा बाजार से शुरू होकर घंटाघर, लालमन चौराहा, राजमार्ग होते हुए शहीद भगत सिंह

चौराहा पहुंचा। यहां पर व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता ने कहा कि केंद्र
विज्ञापन


सरकार व्यापारी विरोधी काम कर रही है। व्यापारियों को करों के बोझ से लादा जा रहा है। समय से टैक्स जमा करने के बावजूद भी हम लोगों पर नए नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब हम लोग यह बर्दाश्त नहंी करेंगे। जब तक सोने के उत्पादन से एक्साइज ड्यूटी नहीं हटती, तब तक हम आंदोलन जारी रखेंगे।

छठें दिन भी जारी रही हड़ताल
एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाए जाने के विरोध में नगर के सराफा व्यापारी छठवें दिन भी हड़ताल पर रहे। इसके अलावा 17 मार्च को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन की रूपरेखा भी बनाई गई। सराफा व्यापारियों द्वारा की हड़ताल छठवें दिन भी जारी रही। व्यापारियों का कहना है जब तक केंद्र सरकार बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी व सराफा व्यापारियों के लिए बनाए गए नए

नियमों को वापस नहीं लेती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इसके अलावा सराफा व्यापारियों ने 17 मार्च को दिल्ली में  होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने की रणनीति बनाते हुए क्षेत्र के सभी सराफा व्यापारियों से उक्त धरने में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर सराफा व्यापार संघ के संरक्षक प्रभात माहेश्वरी, राजीव सोनी खकसीस, उपाध्यक्ष

उदयभान वर्मा, बॉबी अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महामंत्री मदनमोहन सोनी, कपिल सोनी, पंकज सोनी कोषाध्यक्ष अनिल साहू, मीडिया प्रभारी देवेश सोनी, सुनील सोनी, वीरेंद्र सोनी, मुकेश स्वर्णकार, संजू साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें