उरई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त से वंचित किसान अपने नजदीकि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (डाकघर) में अपना खाता खुलवा ले। जिससे आपका आधार नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से लिंक हो जाएगा। इससे आपको अगली किस्त मिलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने बताया कि जिले में दो लाख 16 किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। जिनको सरकार की तरफ से तीन माह में दो हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी जाती है। शासन ने सभी किसानों की केवाइसी के साथ एनपीसीआई से करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी जिले के 78 हजार किसानों ने केवाइसी तथा एनपीसीआई नहीं करवाई है। जिससे उन्हें 13 वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
किसान इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 100 रुपये से खाता खोलने उनके खाते पर उनके एनपीसीआई से अपने आप ही साथ लिंक हो जाएंगे। इसके साथ ही रुकी हुई किस्तें भी उनके इसी खाते में पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के ऐसे लाभार्थी जिनके खाते एनपीसीआई से लिंक नहीं हैं। वे अपने नजदीकी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवा लें।