उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने फैमिली आईडी और दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं में धीमी प्रगति पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने सात अधिकारियों का वेतन रोकने और अन्य विभागों को सुधार के निर्देश दिए। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में फैमिली आईडी बनाने का कार्य अपेक्षित गति से नहीं मिला। इस पर सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कई विभागों में हजारों फैमिली आईडी लंबित हैं। दिव्यांगजन पेंशन योजना में 19,070 आवेदनों में से केवल 162 स्वीकृत हुए। इस पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी का मई माह का वेतन रोका गया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में धीमी प्रगति पर परियोजना अधिकारी नेडा को 15 दिन में सुधार लाने को कहा गया। अन्य विकास योजनाओं की प्रगति भी संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।