उरई। छपरा (बिहार) स्टेशन के यार्ड में आधुनिकीकरण का काम होने के चलते झांसी कानपुर मार्ग से गुजरने वाली साबरमती एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
यह जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि झांसी कानपुर मार्ग से आने-जाने वाली 19,165 अहमदाबाद से दरभंगा को सात, 10 और 12 जनवरी को रद की गई है। जबकि ट्रेन नंबर 19166 दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को 10, 13 व 15 जनवरी को रद किया गया है।
उन्होंने बताया कि बिहार के छपरा स्टेशन पर दोहरीकरण और यार्ड का आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है। इसके चलते झांसी कानपुर रूट से जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस नहीं चलेगी। काम पूरा होने पर ट्रेन को विधिवत चलाया जाएगा।