फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैस लाइन के लिए खोदी सड़कें बनीं मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में गैस लाइन बिछाने के बाद सड़कों की समय पर मरम्मत न होने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण इन सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल और खतरनाक हो गया है। कोंच-कैलिया मार्ग पर ग्राम बोहरा के पास ठाकुर बाबा मंदिर के नजदीक सड़क काटी गई थी। यह हिस्सा अब एक बड़े गड्ढे में बदल गया है, जो लगातार गहरा हो रहा है। इसी तरह कोंच-तीतरा खलीलपुर मार्ग पर तीतरा से खेरावर जाने वाले रास्ते की भी खुदाई की गई थी। गैस लाइन डालने के बाद इस सड़क की भी मरम्मत नहीं की गई। लंबे समय से खराब पड़े इन रास्तों पर बारिश से मिट्टी धंसने और गड्ढे बढ़ने से दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर मरम्मत न होने से स्थिति और बिगड़ गई है। इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालकों और ग्रामीणों को हर पल हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें