फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से चार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। अनियंत्रित ट्रक ने हाइवे रोड पर मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कालपी पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक को भी चोट आई है। जोल्हूपुर हमीरपुर मार्ग पर कदौरा स्टेट हाइवे की सड़क पर मरम्मत का काम रामपुर निवासी ठेकेदार की देखरेख में चल रहा था। बुधवार की दोपहर लमसर पुल के पास घटोई बाबा के स्थान के सामने काम कर रहे मजदूर कल्लू, विनोद, अमित, राजेंद्र सभी निवासी कांशीरामपुर कालपी को जोल्हूपुर से कदौरा जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें