फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल मरम्मत के कारण कई बार लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सड़क मार्ग पर पुराने यमुना पुल की मरम्मत के चलते हाईवे पर दिन भर रुक रुक कर जाम लगा। नए पुल से धीरे- धीरे वाहन निकाले जा रहे हैं। बता दें कि सोमवार यानी 10 जनवरी से चार दिन के लिए पुराना यमुना पुल बंद किया गया है। पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। जाम में कई बसें व छोटे वाहन फंसे रहे। कोतवाली पुलिस पूरे दिन वाहनों को एक ही ओर से निकलवाती रही। हाईवे के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने बताया कि मरम्मत का काम गुरुवार तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद पुराना पुल भी खोल दिया जाएगा। पुल की मजबूती के लिए हर छह महीने में मरम्मत के काम किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें