उरई। जालौन रोड स्थित मुस्कान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 26 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर मुस्कान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ अंकुर शुक्ला की पत्नी स्व. श्वेता शुक्ला की स्मृति में आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने किया। कहा कि रक्तदान करना एक पुनीत कार्य है। रक्तदान करके आप किसी भी मनुष्य को नया जीवन दे सकते हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने रक्तदान के लिए रक्तदाताओं को प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. अंकुर शुक्ला, पीयूष पांडे, डॉ. ममता स्वर्णकार, अभिषेक तिवारी, निष्कर्ष द्विवेदी, शैली सिंह, हसीब, प्रकृति आदि ने रक्तदान किया। (संवाद)